कृषि मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरु

इटारसी। कृषि उपज मंडी में आज से धान की सरकारी खरीद प्रारंभ हो गई है। जमानी सोसायटी सरकारी धान की खरीदी करेगी। आज कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष विक्रम तोमर ने सोसायटी के पदाधिकारियों, मंडी सचिव और अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में तौल कांटों का पूजन करके सरकारी खरीद कार्य की शुरुआत करायी।
आज पहले दिन 135 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य 1550 रुपए के मान से खरीदी की गई। मंडी में व्यापारियों द्वारा धान की खरीदी पहले से ही की जा रही है। व्यापारी 1121 और सी-30 वैरायटी की बासमती धान की खरीद कर रहे हैं जबकि सरकार क्रांति धान की खरीद कर रही है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!