कौमी एकता कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान

इटारसी। रेलवे कर्मचारी मस्जिद हुदा उपनगर यार्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम कौमी एकता में ग्राम पंचायत मेहरागांव की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरजात सिंह तथा अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, सरपंच जीतू पटेल थे। इस अवसर भाजपा के आशुतोष शरण तिवारी, अखिलेश सोलंकी, पूरन मेषकर, एम अली मुख्य रूप मौजूद थे।
कार्यक्रम में शैक्षणिक व खेल प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। संबोधित करते हुए सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम कौमी एकता का अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें वोट देती है, जो विकास करता है। कौम को बांटने वालों को जनता नकार देती है। भाजपा होशंगाबाद ग्रामीण मंडल अध्या आशुतोष शरण तिवारी ने कहा कि ईश्वर एक है और हम भी एक हैं, विवाद भाषा का है। कार्यक्रम के सूत्रधार शेख फारूख ने स्वागत उद्बोधन दिया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!