क्रिसमस पर हुई विशेष प्रार्थना सभा

इटारसी। क्रिसमस के अवसर पर आज शहर के विभिन्न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मसीह समुदाय के लोगों ने इस विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल होकर यीशू के संदेशों को सुना। मसीह समाज के इस सबसे बड़े पर्व की गतिविधियां 24 दिसंबर की रात से ही प्रारंभ हो गयी थीं। विभिन्न ग्रुप्स ने मसीही घरों में जाकर केरॉल गान गाये और यीशू के जन्म की खुशियां मनायीं। रात से ही हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस कहकर बधाई देना प्रारंभ कर दिया था। क्रिसमस के मौके पर मसीही घरों में केक और मिठाई खिलायी गयीं।
शहर के फ्रेन्ड्स क्वेकर चर्च, ईएलसी चर्च, पेंटीकॉस्टल चर्च आफ गॉर्ड सहित एक दर्जन से अधिक चर्चेस में क्रिसमस पर्व के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाएं हुई और मसीह समुदाय को यीशू के संदेश सुनाये गए। सुबह प्रार्थना सभा के बाद मसीह समाज के लोगों ने एकदूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाईयां दीं।
बच्चों को दिये उपहार
25 it 7यीशु मसीह के जन्मदिन के त्योहार क्रिसमस पर क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के सदस्यों ने बड़े दिन के उपलक्ष्य में मुस्कान संस्था में वहां के बच्चों को उपहार दिये गये एवं उनके साथ प्रवेश मसीह का जन्म उत्सव को मनाया। इस आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराज सिंह भानु, पॉस्टर राहुल दास, साइलस हेराल्ड, वीनू हैरी, मनोज राज, अल्बर्ट, आशीष राज, संजय राज, जोंटी विश्वास, आदित्य जैकब, सीपी लाल, संजय जेम्स, अक्षय हेनरी, लवली विल्सन, बंटी विल्सन, अभय विल्सन, आशु विल्सन, लेंसी हेराल्ड, रोहन लाल, राहुल विक्टर, जोसेफ सिंह एवं समाज के युवा सदस्य उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!