खानपान स्टाल सील, दस हजार का जुर्माना

सीनियर डीसीएम ने किया खानपान व्यवस्था का निरीक्षण

सीनियर डीसीएम ने किया खानपान व्यवस्था का निरीक्षण
इटारसी। रेलवे स्टेशन पर आज सीनियर डीसीएम ने खानपान व्यवस्था में गड़बड़ी मिलने पर एक स्टाल सील किया और उस पर दस हजार का जुर्माना भी लगा दिया। भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम विनोद तमोली आज दोपहर इटारसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय कमर्शियल अधिकारियों के साथ सभी प्लेटफार्म पर खानपान व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सीनियर डीसीएम विनोद तमोली के साथ मंडल के अन्य अधिकारी और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एक यात्री द्वारा की गई शिकायत पर 2-3 नंबर प्लेटफार्म पर भोपाल छोर की ओर स्थित आरडी शर्मा का स्टाल सील करने के आदेश दिए आदेश। इस स्टाल पर अक्सर शिकायत मिलती रहती है। सीनियर डीसीएम श्री तमोली ने स्टाल पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश भी दिया है।
जिस वक्त अफसरों का दल खानपान व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा था, कई स्टाल्स पर गंदगी मिली और डस्टबिन नहीं रखे थे। अधिकारियों ने यहां सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजी जतायी। अफसरों को देखकर खानपान स्टाल के कर्मचारियों ने हाथों में ग्लब्स लगा लिए थे, खाने पर जालियां लगा रखीं थी, लेकिन अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जब वे यहां से रवाना हो गए तो न तो कर्मचारियों के हाथों में ग्लब्स थे और ना ही खानेपीने की चीजों पर जालियां रहीं। इस तरह से खानपान वाले लापवारही करते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!