गांधीजी के जीवन पर हुई प्रश्नमंच प्रतियोगिता

इटारसी। शासकीय एम.जी.एम.पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150वी वर्षगांठ के अवसर पर गांधीजी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके योगदान पर आधारित एक प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन जनभागीदारी के अध्यक्ष राजकुमार केलू उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डा. पी.के.पगारे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस विषय पर डा. राकेष मेहता एवं डा. पी.के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। श्री उपाध्याय ने गांधीजी के सिदान्तों पर चर्चा की एवं प्राचार्य डा. पी.के. पगारे ने विद्यार्थियों से निवेदन किया कि वे पुस्तकालय में उपलब्ध गांधी वाड्ग्मय का अवश्य अध्ययन करे। प्रतियोगिता में प्रथम श्वेतांग चौरे बी.ए. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय तरूण लालवानी बी.ए. प्रथम वर्ष एवं सौरभ कोरी बी.ए. तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं इन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। प्रश्नों को तैयार करने में डा. के.आर. कोशे, डा. एकता मालोनिया एवं रिचर्ड सिंह ने अहम भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डा. ओ.पी. शर्मा द्वारा संपन्न किया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!