गांधी मैदान पर हॉकी का महाकुंभ 26 से

नपाप के तत्वावधान में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

नपाप के तत्वावधान में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा अखिल भारतीय महात्मा गांधी कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान पर 26 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। प्रतियोगिता में देश और प्रदेश की नामी टीमों के साथ स्थानीय टीमों को भी स्थान दिया जाएगा।
it6317प्रतियोगिता आयोजन के विषय में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी हॉकी प्रेमियों को देश की नामी टीमों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगे। आयोजन के लिए टीमों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्टिलरी नासिक, दानापुर, एकेडमी लखनऊ, मुंबई, केनरा बैंक बैंगलोर, सेल राऊरकेला, रांची, दिल्ली सचिवालय, साईं बरेली, बेलगांव आर्मी, उड़ीसा, मुंबई और जालंधर, प्रदेश स्तर पर बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, उज्जैन, नागपुर, राजनांदगांव, भोपाल, नागपुर रेलवे, अमरावती तथा स्थानीय टीमों में बरेली, बीना, नरसिंहपुर, हरदा, सोहागपुर, बैतूल, मालाखेड़ी और मंडीदीप की टीमों को आमंत्रण भेजे गए हैं।
हॉकी आयोजन के लिए आज शाम गांधी स्टेडियम में जिला हॉकी संघ की बैठक हुई जिसमें व्यवस्था संबंधी निर्णय लिए गए। बैठक में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे, वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, राजेन्द्र तोमर, दीपक जेम्स, कन्हैया गुरयानी, रविन्द्र जोशी के अलावा आयोजन समिति से जुड़े एवं नपा में सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा, राकेश जाधव, जयकिशोर चौधरी, विनोद तिवारी सहित हॉकी खिलाड़ी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!