गीतकार चांद की पुण्य तिथि पर रसरंग काव्य संध्या हुई

इटारसी। राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच के तत्वावधान में विपिन परंपरा के गीतकर चांदमल चांद की पुण्य तिथि पर ईश्वर रेस्टोरेंट में रसरंग काव्य संध्या में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। नर्मदांचल की प्रतिष्ठित समाज सेविका श्रीमती नीरजा फौजदार के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार एससी जोशी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीके पटेल व एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु जैन भी उपस्थित थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन तथा गीतकार चांदमल जैन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सर्वश्री भगवान दास बेधड़क, सुरेश मालवीय, चंद्रकान्त अग्रवाल, साजि़द सिरोंजवी, रामकिशोर नाविक, जफर उल्लाह खान जफर, कवि राजेन्द्र मालवीय आदि ने चांद साहब के साथ बिताये लम्हों को याद किया।
दूसरे चरण में वरिष्ठ कवियों के मार्गदर्शन में सर्वश्री आलोक शुक्ल अनूप, स्वर्णा छेनिया, तरुण तिवारी तरु, सतीश मेहरा शमी, विनय चौरे, सतीश पाराशर, मदन बड़कुर तन्हाई, एसआर धोटे ने काव्यपाठ करते हुए स्व श्री चांद को अपने शब्द सुमन अर्पित किये। विशिष्ट अतिथि हास्य व्यंग्य कवि बीके पटेल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में चांद साहब का स्मरण किया। मुख्य अतिथि नीरजा सत्येन्द्र फौजदार ने कहा कि वे भी पहले लेखन से ही जुड़ी हुईं थीं जो पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते कहीं पीछे छूट गया था लेकिन यहां आकर उनको महसूस हो रहा है कि उन्हें अब इस राह पर आगे बढऩा होगा। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि एवं चांद साहब के वर्षों साथी रहे एससी जोशी ने उन्हें अपनी काव्यात्मक श्रद्धाजंलि अर्पित की। संचालन विनोद कुशवाहा ने तथा आभार प्रदर्शन आलोक शुक्ला अनूप ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सर्वश्री राकेश गौर, गुड्डू जैन कादर भाई, मनोज गुलबांके आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम में प्रवीण तिवारी, कुशल मंच संचालक गोविंद श्रीवास्तव, युवा कवि बृजमोहन सोलंकी, संजीव श्रीवास्तव मामू, पत्रकार गिरीश पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह, सुमन सिंह, अभिनव खरे, चांदमल चांद के सुपुत्र शैलेन्द्र जैन, होशंगाबाद स रूद्र प्रताप सिंह, अनीता अरुण जैन, अनीता संदीप जैन, प्रमिला परमार आदि भी विशेष रूप से शामिल हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!