गीत सुनाकर वृद्धों का किया मनोरंजन, बांटे लडडू
गीत सुनाकर वृद्धों का किया मनोरंजन, बांटे लडडू
इटारसी। मकर संक्रांति के अवसर पर आज महादेव सुंदरम जनकल्याण समिति के तत्वावधान में डे केयर सेंटर वृद्धाश्रम मेहरागांव में गायक भरत गायकवाड़ ने गीत गुनगुनाकर उपस्थित सभी वृद्धजनों का मनोरंजन किया एवं गुड़ तिल के लड्डू खिलाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनीष ठाकुर, जितेन्द्र पटेल मेहरागांव सरपंच, संस्था प्रभारी नितिन वर्मा, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर शालिनी यादव सहित अन्य स्टाफ के साथ सभी वृद्ध परिवार भी उपस्थित थे।