गुरुपूर्णिमा पर्व और आजाद तिवारी का जन्मोत्सव मनाया

इटारसी।  कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज महिला समाज संगठन एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रज्ञान स्कूल परिसर पुरानी इटारसी में गुरु पूर्णिमा पर्व, चंद्रशेखर आजाद तिवारी के 113 वे जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज महिला समाज, कान्यकुब्ज युवा समाज इटारसी के तत्वावधान में रविवार को प्रज्ञान स्कूल परिसर, पुरानी इटारसी में गुरुपूर्णिमा पर्व और चंद्रशेखर आज़ाद तिवारी के 113 वॉ जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम समाज के सदस्यों ने परिसर में पौधरोपण किया। मां सरस्वती के पूजन के बाद चंद्रशेखर आज़ाद के परिजन बाबई से   महेंद्र तिवारी का परिवार का सम्मान किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई जिसमें अतुल शुक्ला, आदित्य दीक्षित, सिया पांडेय, अर्चना शुक्ला ने देशभक्ति गीतों प्रस्तुति दी। श्री तिवारी द्वारा ने श्री आज़ाद के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। मंच संचालन सुधांशु मिश्रा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन केके दीक्षित द्वारा किया गया।
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!