गूगल पे ऐप से पेमेंट करना अब ओर भी आसान जानें नयें फीचर को 2022…
गूगल पे से अब पेमेंट करना हुआ और भी आसान जानें इस नयें फीचर के बारे में..........

गूगल पे ऐप से पेमेंट करना अब ओर भी आसान जानें नयें फीचर को 2022…

गूगल पे ऐप से अब पेमेंट करना हुआ और भी आसान जानें इस नये फीचर के बारे में………

गूगल पे ऐप नया अपडेट हिंग्लिश क्‍या हैं? (Google Pay App New Update What Is Hinglish) 

गूगल पे ऐप

गूगल पे ऐप को और भी आसान बनाने के लिए हिंग्लिश फीचर को ऐड किया हैं। इस नए फीचर के जरिए इंग्लिश को भी हिन्‍दी में पढ़ सकते हैं। साथ ही इस फीचर में 7 अन्‍य भाषा जैसे बंगाली,गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु को जोडा गया हैं।

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए हैं जिन्हें अंग्रेजी की अधिक समझ नहीं हैं। या किसी अन्‍य भाषा का ज्ञान हैं। इस ऐप में अब माईक पर बोलकर भी आप पेमेंट कर सकतें हैं। यूजर्स आसानी से ऐप की भाषा को बदल सकते हैं।

गूगल पे ऐप में कैसे करें अपनी भाषा का चयन (How to choose your language)

गूगल पे ऐप

गूगल पे ऐप में हिंग्लिश की डिफॉल्ट भाषा सेट करने के लिए आपको नीचे दिए हुए स्टेप्स  करना होगा।

  • गूगल प्ले स्टोर से गूगल पे का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें।
  • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करके सेंटिग में जाएं और व्‍यक्तिगत जानकारी सेलेक्ट करें।
  • अब भाषा ऑप्शन में जाकर लिस्ट में से अपनी भाषा का चयन करें।
  • अपनी भाषा को चुन कर क्लिक करें।

गूगल पे ऐप भारत में कब लॉच हुआ (When Was Launched In India)

पे ऐप भारत में कब लॉच हुआ 1

भारत में गूगल पे 11 सितम्बर 2015 को सबसे पहले Android Pay के नाम से लॉच किया गया था। लॉच होने के बाद से ही इसे बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिलने लगा और 18 सितम्बर 2017 में इसका नाम बदल कर तेज ऐप कर दिया गया।

लेकिन बाद में 28 अगस्त 2018 को तेज ऐप का नाम बदल कर गूगल पे कर दिया गया। क्योंकि लोग गूगल पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इसके बाद गूगल पे को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिलने लगी।

गूगल पे को प्लेस्टोर से 10 करोड़ से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया हुआ हैं। प्लेस्टोर पर इसे 4.2 की रेटिंग भी मिली हुई हैं। अगर आपने अभी तक गूगल पे का इस्तेमाल नहीं किया हैं तो आप भी इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। और ऑनलाइन लेनदेन करकें समय की अपने मूल्‍यवान समय को बचा सकतें हैं।

गूगल पे ऐप किस देश का हैं? (Google Pay Apps Belongs To Which Country)

गूगल पे ऐप

गूगल पे अमेरिका देश का एप्लीकेशन हैं।

गूगल पे कस्टमर केयर नंबर क्या हैं? (What Is Google Pay Customer Care Number)

गूगल पे ऐप

ऑनलाइन पैसे भेजते मे यदि आपको कोई समस्‍या आती हैं। तो आप इस हेल्‍पलाईन नबंर पर फोन लगा सकतें हैंं। फ्री हेल्‍पलाईन सेवा 24 घंटे चालू र‍हती हैं।

गूगल पे का टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर 1-800-419-0157

गूगल पे ऐप के इस्‍तेमाल (Using Google Pay App)

गूगल पे ऐप

  • आप गूगल पे ऐप से माेबाइन नबंर से ही पैसे भेज सकतें हैं और प्राप्‍त भी कर सकते हैं।
  • आप पैसे लेने के लिए Request कर सकते हैं।
  • आप पैसों के लेन-देन की History देख सकते हैं।
  • आप डिजिटल भुगतान के लिए अपनी पसंद के ऑफर चुन सकते हैं।
  • गूगल पे से Google AdWords’ का बिल दे सकते हैं।
  • गूगल पे से गूगल के सभी ऑनलाइन सामान ख़रीद सकते हैं।
  • गूगल पे से Electricity, Gas, Water, DTH, Mobile आदि बिल भर सकते हैं।
  • गूगल पे से आसानी से नजदीकी लोगों को मोबाइल नम्‍बर से पैसा भेज सकते हैं।

गूगल पे ऐप के फायदे (Benefits of Google Pay App)

गूगल पे ऐप

  • गूगल पे Google Play Store में उपलब्ध एक निःशुल्क मोबाइल ऐप हैं। उपयोगकर्ता को इसको डाउनलोड करने का कोई शुल्क नहीं देना पडता हैं।
  • गूगल पे ऐप आसानी से पैसा ट्रान्सफर कर देता हैं जिससे समय की बचत होती हैं।
  • जब कोई खरीदारी करने के लिए गूगल पे का उपयोग करता हैं तो गूगल पे भुगतान करने के लिए उनका वास्तविक क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर नहीं भेजता हैं। इसके बजाए यह वर्चुअल खाता संख्या का उपयोग करता हैं जिससे हमारी गोपनीय जानकारी लीक होने का जोखिम नहीं रहता हैं।

गूगल पे ऐप ट्रांजैक्शन लिमिट (Google Pay Transaction Limit)

गूगल पे ऐप

गूगल पे के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपए तक भेज सकते हैं। इसके अलावा एक दिन में अधिकतम 10 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

गूगल एंकाउट बनाने का तरीका (How To Create Google Account)

गूगल पे ऐप

  • प्ले स्टोर ओपेन करके गूगल पे सर्च करकें डाउनलोड करें।
  • गूगल पे ऐप को इनस्टॉल करके ओपन करें।
  • आप जिस भाषा में ऐप को यूज़ करना चाहते हैं उस भाषा का चयन करें।
  • अपना मोबाइल नंबर एंटर करें मोबाइल नंबर वही दे जो आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक हैं। वही नंबर आपके मोबाइल में चालू होना चाहिए।
  • अब मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए ओ.टी.पी आएगा। जिसे आपको वेरीफाई करना हैं। फिर सिक्योरिटी के लिए’पिन सेट करना होगा। यह पिन 4 या 6 अकों का हेाता हैं।
  • गूगल पे पर लॉगिन करने के बाद ऐड बैंक एंकाउट पर क्लिक करें। जिससे बैंक लिस्ट शो होगी जिसमे आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना हैं।
  • अब ये आपके बैंक अकाउंट को वेरीफाई करेगा वेरिफिकेशन के लिए बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको एंटर करके वेरीफाई करना होगा। वेरिफिकेशन कम्पलीट होने के बाद आपको यूपीआई आईडी मिल जायेगी।
  • अब आप इस ऐप से पैसे ट्रान्सफर और रिसीव कर सकते हैं।

म्‍यूचुअल फंड मे क्‍यों निवेश करें, जाने सबसे जरूरी कारण यह भी देखें……

गूगल पे ऐप से पैसे कैसे कमाये (How to Earn Money From Google Pay App)

गूगल पे ऐप

गूगल पे ऐप आपके डिजिटल भुगतान को आसान बनाता हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल करने पर आपको पैसे कमाने का मौका भी मिलता हैं। इसमें कई तरीके हैं। जिनकी मदद से आप गूगल पे से पैसे कमा सकते हैं। अगर आप किसी को पैसे भेजते हैं या फिर इस ऐप के अंदर के ऑफर का इस्तेमाल करते हैं।  तो आपको Cashback  और Reward दिए जाते हैं। जैसे अगर आप 500 रूपये या इसे अधिक रूपये सेंड करते हैं तो आपको 1 लाख़ रूपये तक जितने का मौका मिलता हैं। इसी प्रकार गूगल पे में अलग-अलग offer और Rewards से आप पैसे कमा सकते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!