गोलीकांड : आरोपी ओपी यादव को जेल भेजा

इटारसी। गोलीकांड में फंसे भारतीय जनता पार्टी के केसला ब्लाक अध्यक्ष और केसला जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ओपी यादव को पार्टी ने पद से हटा दिया है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसके साथ उसके साथी अमन राजपूत को भी जेल भेज दिया है। कल देर रात ओपी यादव को पार्टी द्वारा केसला ब्लाक अध्यक्ष पर से हटाने की खबर आयी है।
उल्लेखनीय है कि ओपी यादव के इशारे पर उनकी ही लायसेंसी बंदूक से उनके एक साथी अमन राजपूत ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी में युवक प्रकाश कंथेले पर गोली चला दी। बताते हैं कि प्रकाश भी भाजपा से जुड़ा है। प्रकाश का उपचार नर्मदा हास्पिटल भोपाल में चल रहा है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस गुरुवार को ओपी यादव को कोर्ट में पेश कर सकती है। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने शाम को मीडिया से कहा था कि ओपी यादव लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता है, उसका पक्ष सुने बिना कुछ करना न्याय नहीं होगा। लेकिन सूत्र बताते हैं कि देर शाम पार्टी ने ओपी यादव को पार्टी ने उनके पद से हटा दिया है।
gold01018
Sai Krishna1

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!