गोवर्धन पूजन अन्नकूट उत्सव मनाया
इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति इटारसी एवं मध्यप्रदेश राज्य यादव महासभा जिला होशंगाबाद ने आज यादव भवन में गोवर्धन पूजा की और अन्नकूट उत्सा मनाया। सुबह से समाज के लोग यादव भवन गुजराती मोहल्ला पहुंचने लगे थे। यहां श्रीगोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव के पावन पर्व पर भगवान गोवर्धन का श्रृंगार किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं की रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा दोपहर में श्रीगोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। कार्यक्रम में गौ पूजा एवं श्रेष्ठ गौ सज्जा सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दोपहर में ही अन्नकूट उत्सव के तहत प्रसाद वितरण किया गया।