गोवर्धन पूजन अन्नकूट उत्सव 8 को

इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति इटारसी एवं मध्यप्रदेश राज्य यादव महासभा जिला होशंगाबाद द्वारा 12वें वर्ष में श्रीगोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा। समाज के आरके यादव, किशोर सीरिया, अशोक यादव ने बताया कि आगामी 8 नवंबर गुरुवार को श्री गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव के पावन पर्व भगवान गोवर्धन का श्रंगार किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से 1 बजे तक रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर 1 बजे से श्रीगोवर्धन पूजा की जाएगा। इस दौरान महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं गौपूजा एवं श्रेष्ठ गौ सज्जा सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से अन्नकूट उत्सव के तहत प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री यादव ने समस्त यदुजनों एवं नागरिकों से अन्नकूट उत्सव में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!