गौशाला संचालन के लिए होगी कथा

इटारसी। साईंराजा गौ सेवा केन्द्र में वृंदावन से आये देवबंधु महाराज ने आकर गौ सेवा देखी और यहां की दशा सुधारने के लिए कुछ सुझाव भी दिये। इस दौरान गौ सेवा केन्द्र से जुड़े सेवक अशोक अग्रवाल, सुमन सिंह, लखन कश्यप व अन्य गौसेवकों के साथ एक बैठक भी की।
महाराज ने बैठक में सुझाव दिया कि गौशाला की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए। लोग इस सेवाकार्य से जुड़ें इसके लिए एक बार इटारसी में गौकथा करायी जाए। गौ कथा के माध्यम से गौ प्रेमी जुटेंगे तो यह सेवा कार्य आगे भी बढ़ सकेगा। उन्होंने बताया कि गौ कथा में आये लोगों को गौ माता का महत्व और उसकी मानव जीवन में जरूरतें बतायी जाएंगी तो लोग इस तरफ प्रेरित होंगे। इन्हीं लोगों में से लोगों को गौसेवा के लिए आगे लाया जाएगा तो हम गौ माता की रक्षा कर सकेंगे। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक में तय किया गया कि गौकथा के लिए एक बैठक अलग से आयोजित की जाए जिसमें सभी की सहमति, निर्णय, कथा के लिए धन, व्यवस्था, स्थान आदि विषयों पर विचार किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!