गौ वंश संरक्षण : हुआ भूमि पूजन

होशंगाबाद। विगत कई वर्षों से गौ वंश संरक्षण से संबंधित मुद्दे पर आखिरकार विराम लगने का समय आ ही गया जब समस्त गौ सेवकों को एकत्रित करके नगरपालिका द्वारा गौ शाला के लिए भूमि पूजन करवाया गया। बीटीआई सड़क मार्ग से चलकर, गुरूकुल के समीप एक स्थान देखकर जमीन का स्थायी रूप से निरक्षण करने के उपरांत, तार फैंसिंग का कार्य नगर शासन द्वारा करवा दिया गया एवं तदोपरांत गौ शाला निर्माण कार्य गौ समिति को सौंप दिया गया है जिसके तत्वावधान में समिति द्वारा आज भूमिपूजन के साथ ही साथ निर्माण कार्य में जनसहयोग जैसे अहम् मुद्दों पर चर्चा की गई।

सुझाव एवं मुद्दे

कल से जल व्यवस्था हेतु बोरिंग कार्य लगा दिया जावेगा।
सर्वप्रथम गौ वंश के चारे व्यवस्था हेतु भूसा रखरखाव के लिए टीन शेड का कार्य किया जायेगा।
जनसहयोग हेतु नगर के प्रत्येक व्यवसायिक प्रतिष्ठान के पास गौ गुल्लक रखवाई जायेगी।
करीब दो सौ ट्राली भूसे की व्यवस्था हेतु नगर के आसपास के किसानों से सेवा संपर्क किया जायेगा।
बरसात से पहले मेरा पौधा मेरा जीवन जैसा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
प्रत्येक गौ सेवकों को एकजुट कर एक संयुक्त गौ सेवा संघर्ष का कार्य प्रारंभ किया जाना है।
गौ शाला का निर्माण कार्य वास्तु शास्त्र के अनुसार रचित नक्शे के माध्यम से किया जायेगा।
इन सभी प्रतिबिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तथा शासन व प्रशासन के सहयोग से प्रत्येक बिंदुओं को एक उद्देश्य के रूप में सार्थक करना हम सभी का कर्तव्य होगा।

इन सभी चर्चा में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल जी, नपा सीएमओ, समिति संचालक विवेक भट्ट, कोषाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, पार्षद मुन्ना ग्वाला, रजनीश दुबे, गज्जू चौहान, हिमांशु, अंकुर चौकसे, प्रणव चौकसे एवं नगर के समस्त गौ सेवक उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!