ग्राम मलोथर पहुंचा कोरोना, एक महिला आयी पॉजिटिव

ग्राम मलोथर पहुंचा कोरोना, एक महिला आयी पॉजिटिव

इटारसी। जमानी के पास ग्राम मलोथर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। अभी महिला का उपचार हमीदिया अस्पताल भोपाल में चल रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी ने बताया कि महिला को करीब चार-पांच दिन इटारसी में भी भर्ती रखा गया था, उसे सांस और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।
लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आज मलोथर निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इटारसी के 33 और मलोथर की एक मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 हो गयी है। डॉ. शिवानी ने बताया कि महिला का उपचार भोपाल के ही हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!