घर के साथ समाज भी रोशन करें : डॉ. शर्मा

भाजपा नगर इकाई ने मनाया दीपावली मिलन

भाजपा नगर इकाई ने मनाया दीपावली मिलन
इटारसी।दीपावली में हम अपने घर के भीतर कमरों में एक या अधिक से अधिक दो दीये लगाते हैं, जबकि देहलीज पर और आंगन में कई दीये लगाते हैं। बाहर लगाए दीयों से सड़क पर भी रोशनी होती है, जबकि घर के भीतर के दीये केवल घर में रोशनी देते हैं। इसके पीछे इस पर्व का संदेह होता है कि आप घर तो रोशन करें, साथ ही समाज को भी अधिक रोशन करें। तभी हमारा भारत विश्वगुरु बन सकेगा।
यह बात आज यहां ठाकुरजी गार्डन में आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजकुमार जैन, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सिवनी मालवा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ सिंघल, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन डॉ.नीरज जैन और आभार प्रदर्शन नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!