चाकू के साथ घूम रहे जिलाबदर के आरोपी को पकड़ा
इटारसी। जिलाबदर होने के बावजूद शहर में ही घूम रहे एक बदमाश को पुलिस ने पोर्टरखोली के पास से चाकू सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन की कार्यवाही भी की गई है।
शहर का नामी बदमाश राम पिता मिश्रीलाल अग्रवाल जिला बदर होने के बावजूद शहर में घूम रहा था। इसके खिलाफ अनेक मारपीट सहित अन्य अनेक मामले हैं। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है और जिलाबदर में उसे होशंगाबाद सहित आसपास के जिलों को छोड़कर जाना था लेकिन वह इटारसी में ही घूम रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे पोर्टरखोली के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया है। एसआई विवेक यादव, आरक्षक शुभम और प्रदीप ने उसकी गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभाई है।