चुनिंदा साथियों के साथ किशोर का जन्मदिन मनाया

चुनिंदा साथियों के साथ किशोर का जन्मदिन मनाया

इटारसी। हर वर्ष गायक किशोर कुमार (Singer Kishore Kumar) के जन्मदिन पर रोड शो (Road Show) करने वाले शहर के गायक इस वर्ष कोरोना वायरस का संक्रमण और लॉकडाउन के कारण ये सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कर सके। उन्होंने अपने साथियों के साथ अपने ही घर पर किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया।
इटारसी के प्रमुख मार्गों पर माइक हाथ में लिए हर वर्ष 4 अगस्त को किशोर कुमार के गीतों का गुनगुनाने और संगीतप्रेमियों का मनोरंजन कर अपने चहेते फनकर का जन्मदिन मनाने वाले भरत गायकवाड़ (Bharat Gaikwad) ने अपने घर पर ही किशोर कुमार (Kishore Kumar) का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनकी मां के साथ ही परिवार के सदस्य ओर कुछ साथी पहुंचे थे। घर के सामने ही एक साउंड सिस्टम रखकर उसमें किशोर कुमार के गीत गाये और केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भीड़ नहीं होने दी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!