छात्राओं ने किया एसटीआर में अध्ययन

इटारसी। गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने वन विभाग के सौजन्य से सतपुड़ा टायगर रिजर्व क्षेत्र के बोरी अभ्यारण्य का भ्रमण करके वन्य जीवों और वनस्पति पर अध्ययन किया। इस दौरान दल ने अनेक वन्य जीवों को देखा और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।
शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने भाषण, पोस्टर, कोलॉज, निबंध, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में धीरज सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग के मार्गदर्शन में विजयी छात्राओं ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी अभयारण्य के चूरना परिक्षेत्र में भ्रमण कर वन्य जीवों, वनस्पतियों, प्राकृतिक पर्यावरण आदि का अध्ययन किया। छात्राओं द्वारा चीता, भालू, नीलगाय, वायसन, हाथी, मोर, चीतल, जंगली सूअर, गिलहरी, मगरमच्छ एवं विभिन्न प्रकार की पक्षी व वनस्पतियों से रूबरू हुए। प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. संजय आर्य ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक समाज व परिवारों को प्रकृति से जोडऩा, मानव के अंदर संरक्षण की भावना उत्पन्न करना तथा वन्य जीव व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। दल प्रभारी के रूप में डॉ. श्रीराम निवारिया एवं डॉ. संजय आर्य उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!