जन्मदिन पर पार्षद ने किया पौधरोपण

इटारसी। बंगलिया में पार्षद प्रियंका चौहान के जन्मदिन पर उनके परिवार ने वार्ड में पौधरोपण किया। इस अवसर पर नर्मदांचल जल अभियान समिति के अजय सिंह राजपूत, रोहित नागे, मनीष सिंह ठाकुर, कृष्णा राजपूत सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद थे।
अपने शहर को हरा-भरा बनाने की नर्मदांचल जल अभियान की मुहिम में अब जन प्रतिनिधि भी जुडऩे लगे हैं। रविवार को पार्षद प्रियंका चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर वार्ड में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पार्षद श्रीमती चौहान ने बताया कि पर्यावरण सुधार के लिए हरेक को अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करना चाहिए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!