जब सूरज निकला काम पर, कर्मचारी गए हड़ताल पर

इटारसी। तीन यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज से आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। आज सुबह पौ फटने के साथ ही आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी निर्माणी गेट पर एकत्र हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया है कि हड़ताल में आर्डनेंस फैक्ट्री के शत प्रतिशत कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। जब सूरज उदय हो रहा था, तब निर्माणी के कर्मचारी आर्डनेंस फैक्ट्री के मेन गेट पर खड़े अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि देश की सभी 41 आर्डनेंस फैक्ट्रियों में हड़ताल का आह्वान एम्पलाइज यूनियन, आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस और भारतीय मजदूर संघ संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति आयुध निर्माणी इटारसी ने किया है। संयुक्त मोर्चा का दावा है कि यहां के सभी दो हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!