जल्द बनेगा नगर ग्रीन सिटी एवं क्लीन सिटी

होशंगाबाद। नगर पालिका के अथक प्रयास से सेवन स्टार को प्राप्त करने के लिए थीमेटिक अभियान द्वारा नगर जल्द ही ग्रीन सिटी एवं क्लीन सिटी बनेगा। इसमें नागरिकों का भी सहयोग मिल रहा है। दूसरे सप्ताह में जैवविविधता समिति नगर पालिका परिषद एवं हरित क्रांति स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 3 आर पद्धति को अपनाते हुए अपने घर से निकलने वाली पॉलिथीन को एकत्र कर उनमें पौधे को रोपण किया।
हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधे के उपयोग के बारे में आरआर सोनी ने पौधे की गुणवत्ता के बारे में बताया एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को हरियाली महोत्सव के माध्यम से पौधों से जीविका उपार्जन पौधों से पर्यावरण उन्नत पौधों से स्वास्थ्य वर्धन आदि विषयों में स्व सहायता समूह की महिलाएं को समझाया गया।
नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने पॉलिथिन को न फेंकने एव फिर से उपयोग में लाने समझाया एवं अपने घर पर कंपोस्टिंग कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। थीमेटिक अभियान के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ निरंतर बैठक की जा रही है। वार्ड में नागरिकों को अपने ही घर पर जैविक खाद बनाने के लिए बताया जा रहा है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!