जिला अधिकारियों ने किये शनि और वृहस्पति के दर्शन

इटारसी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम को अचानक केसला का दौरा कर उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदित्य सिंह, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त चंद्रकांता सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरेन्द्र नारायण ने केसला के उत्कृष्ट विद्यालय में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला में पहुंचकर खगोल विज्ञान के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य सुनील कुमार सक्सेना सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
उत्कृष्ट विद्यालय के विज्ञान शिक्षक राजेश पाराशर ने सभी अधिकारियों को खगोलीय घटनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने काफी रुचि लेकर खगोल विज्ञान को समझने का प्रयास किया और रोचक जानकारी पाकर प्रसन्नता भी व्यक्त की। अफसरों ने खगोल विज्ञान प्रयोगशाला के साथ ही नयी बनी विज्ञान परिचय शाला में भी जाकर देखा। अधिकारियों ने यहीं पर शाम होने पर सौरमंडल के सबसे बड़े गृह बृहस्पति और बृहस्पति के बाद सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि के दर्शन भी किये। यहां श्री पाराशर ने अधिकारियों को खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी और आगामी घटनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया। अधिकारियों ने स्कूल का भी निरीक्षण किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!