जिला मुख्यालय पर विस अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

जिला मुख्यालय पर विस अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

होशंगाबाद। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 26 जनवरी को सुबह 9 बजे मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा राष्ट्रध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा।
मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे फिर राष्ट्रगान और मप्र गान होगा। 9:05 से 9:15 बजे तक परेड निरीक्षण मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होगा, शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े जाएंगे। 9:15 से 9:20 तक सलामी परेड, 9:20 से 9:30 पीटी प्रदर्शन, 9:30 से 9:50 झांकी प्रदर्शन, 9:50 से 10:20 सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10:20 से 10:30 तक पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र वितरण होगा। जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी की शाम को भारत पर्व का आयोजन भी होगा। इसका समारोह नर्मदा के सेठानी घाअ पर शाम 7:30 बजे से होगा। कार्यक्रम में सुश्री संदीपा पारे एवं उनके साथी कलाकार देशभक्ति गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!