जिले में अभी तक 231.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

होशंगाबाद। जिले में 1 जून से 8 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक 231.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 201 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक जिले में 46.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें तहसील होशंगाबाद में 2.4 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 3, बाबई में 1, सोहागपुर में 5, पिपरिया में 6, बनखेड़ी में 3.4, डोलरिया में 22.2 एवं पमचढ़ी में 3.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान इटारसी वर्षा दर्ज नही हुई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1311.7 मिलीमीटर है। गत वर्ष 1 जून से 15 अक्टूबर 2018 तक जिले में कुल 789.1 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
जिले में 1 जून से 8 जुलाई तक होशंगाबाद में 195.4, सिवनीमालवा में 228, इटारसी में 196.8, बाबई में 179, सोहागपुर में 313.5, पिपरिया में 246, बनखेड़ी में 348.6, डोलरिया में 176.6 एवं पचमढ़ी में 201 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में गत वर्ष होशंगाबाद में 154.7, सिवनीमालवा में 190.2, इटारसी में 219.4, बाबई में 118, सोहागपुर में 252, पिपरिया में 230.8, बनखेड़ी में 178, एवं पचमढ़ी में 265 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
सेठानीघाट का अलार्म स्तर 964 फीट है एवं खतरे का जल स्तर 967 फीट है। वर्तमान में नर्मदा का जल स्तर 937.50 फीट है। इसी तरह से तवा का अधिकतम जल स्तर 1166 फीट है, जबकि वर्तमान स्थिति में तवा जलाशय का जल स्तर 1112 फीट है। इसी तरह से बरगी जलाशय का अधिकतम जल स्तर 422.76 मीटर है जबकि वर्तमान में बरगी जलाशय का जल स्तर 414.30 मीटर है। वहीं बारना जलाशय का अधिकतम जल स्तर 348.55 मीटर है वर्तमान में बारना जलाशय का जल स्तर 338.54 मीटर है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!