जीवन शक्ति योजना में समूह बना रहे मास्क

जीवन शक्ति योजना में समूह बना रहे मास्क

इटारसी। कोविड-19 की बीमारी से सुरक्षा हेतु राज्य शासन की जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत शहर मे महिलाओं के स्व सहायता समूहों एवं नर्मदांचल सिटी लेबल महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका के सहयोग से काटन के गुणवत्तापूर्ण, पुन: उपयोग योग्य मास्क का कार्य किया जा रहा है।
संस्था की अध्यक्ष मंगला मंजारिया ने बताया इसके लिए समूह की महिलाओं ने जीवन शक्ति एप पर पंजीन कराया है। कार्यादेश प्राप्त होने पर एक बार में 200 मास्क जमा करना है। महिलायें मास्क बना कर नोडल अधिकारी सीपी राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इटारसी के पास जमा कर रही हैं। मास्क की गुणवत्ता की जांच के बाद जमा किये जायेंगे जिसका भुगतान महिलाओं के बैंक खाते में प्राप्त होगा। सभी जरूरतमंद संस्थाएं एवं व्यक्ति मास्क की आवश्यकता होने पर नोडल अधिकारी से सरकारी दर पर खरीद सकते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!