जुपिटर के दर्शन होंगे रेस्ट हाउस में

चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या करेंगे डॉ नरेंद्र नायक
इटारसी। भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद् नई दिल्ली के तत्वावधान में आज से इटारसी रेस्ट हाउस प्रांगण में शाम 4 बजे से विज्ञान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञान उत्सव का उद्घाटन एसडीएम आरएस बघेल करेंगे। विज्ञान वाणी के डायरेक्टर राजेश पाराशर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कर्नाटक से आये डॉ नरेंद्र नायक तथा चंडीगढ़ के रूस्तम सिंह चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या का प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश के अन्य वैज्ञानिक के साथ उदयसिंह तोमर, केएस तोमर, बीबी गांधी, अनिल सिंह, युवा वैज्ञानिक आशी चौहान खगोल विज्ञान, जैवविविधता प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के तथ्यों को समझायेंगे। इस दौरान एमएस नरवरिया, हरीश चौधरी, राजेंद्र माझी, सुरेश पटैल कार्यशाला का समन्वयन करेंगे। शाम को आकाश दर्शन होगा जिसमें टेलिस्कोप से जुपिटर, चंद्रमा और वीनस का दर्शन कराया जायेगा। लोक कलाकार कठपुतली प्रदर्शन के द्वारा आम लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। रॉकेटरी वर्कशॉप, विज्ञान नाटिका, विज्ञान गीत, जैसे अनेक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। आम जनता के लिये यह प्रदर्शनी सायं 7 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद स्काई वाचिंग कराई जायेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!