जैविक कृषि विशेषज्ञ दाहिया कल देंगे व्याख्यान

जैविक कृषि विशेषज्ञ दाहिया कल देंगे व्याख्यान

इटारसी। देश के प्रसिद्ध जैविक कृषि विशेषज्ञ 3 अक्टूबर को इटारसी पधार रहे हैं। वह इसी दिन सायंकाल 4 बजे ग्राम रोहना में जैविक कृषि करने के आधुनिक तरीकों एवं जैविक बीजों का प्रदर्शन करेंगे। बाबूलाल दाहिया का दूसरा व्याख्यान 4 अक्टूबर को ग्राम जमानी में किया जायेगा। देश एवं प्रदेश के कई जैविक कृषि पुरस्कार प्राप्त बाबूलाल दाहिया ने कई पुस्तकें भी लिखी हंै। वह सतना के पास एक गांव में लगभग 300 प्रकार के जैविक बीजों से हर प्रकार की फसल लेते हैं। वह किसानों को जैविक खेती के तरीके सिखाते है एवं उनमें जैविक बीजों का वितरण भी करते हैं।
सुरेश दीवान, प्रो.कश्मीर उप्पल, हेमंत दुबे, लीलाधर सिंह राजपूत, बाबू चौधरी एवं मधुसूदन यादव ने जिले के किसान भाईयों से अपील की है कि वह इन कार्यक्रमों में शामिल होकर खेती की नई जैविक विधियों एवं बीजों से परिचित हों।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!