झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में सोनकर अध्यक्ष
इटारसी। जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में इटारसी नगर अध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेसी रामशंकर सोनकर की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, विजय दुबे काकूभाई, की अनुशंसा पर की है।