ट्रायल : विकासखंड स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

इटारसी। विकासखंड स्तरीय शालेय क्रीड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का अंडर 14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग का ट्रायल जीनियस प्लानेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें शुक्रवार को अंडर 14 का ट्रायल संपन्न हुआ। ट्रायल के दौरान इटारसी एवं होशंगाबाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों शामिल हुए। शुक्रवार को वर्षा के कारण 17 और 19 वर्ष क्रिकेट खिलाडिय़ों का ट्रायल नहीं हो पाया, जो कि शनिवार की सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
ट्रायल के दौरान चयनकर्ता के रूप में खेल शिक्षक संजय यदुवंशी, अर्पण दुबे, राजीव दुबे, कृष्णा साहू, सावन भैरूआ, अमित द्विवेदी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक स्कूल जीनियस प्लानेट के संचालक जाफर सिद्दीकी एवं प्राचार्य विशाल शुक्ला उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!