डांडिया महोत्सव : शरद पूर्णिमा की चांदनी में थिरके कदम

इटारसी। श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव महाराज का आयोजन सरला मंगल भवन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर की महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गरबा की विभिन्न धुनों पर जमकर सभी लोग थिरके। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गायनोलाजिस्ट डा. शीतल दयाल, विशिष्ट अतिथि नीलम स्वीट्स की डायरेक्टर श्रीमती अजीता शुक्ला, सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति दुबे, श्रीमती राधा दयाल ने मां दुर्गा की एवं राधा कृष्ण की झांकी का पूजन अर्चन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। अपने स्वागत भाषण में महिला मंडल की संयोजक हेमा संदेश पुरोहित ने मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नवागत संस्था की जानकारी दी। इस आयोजन में श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल अपनी नई संस्थापित सहयोगी संस्था श्री द्वारिका सखी मंडल ने गरबा नृत्य शैली में आरती की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र था कैटवॉक। कैटवॉक में तीन राउंड किए गए पहले राउंड में 25 प्रतिभागियों का चयन द्वितीय राउंड में 15 प्रतिभागियों का चयन तथा तृतीय राउंड में 6 प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतिभागियों से वर्तमान परिस्थितियों एवं जीवन से जुड़े प्रश्नों को पूछ कर उनके जनरल नॉलेज का परीक्षण भी किया गया। जजों के निर्णय आधार पर महिला मंडल द्वारा अवार्ड ब्यूटी विद ब्रेन -श्रीमती पूनम तिवारी, ब्यूटी क्लासी – सुश्री श्रेया तिवारी, प्राइस लेस ब्यूटी – दिव्या दुबे, पूनम का चांद – नम्रता साहू, ब्यूटी आयकान – दीप्ति शुक्ला, ब्यूटी फेयरी – आयुषी अग्रवाल दिए गए।
प्रतिभागियों का चयन जज के रूप में मौजूद मिस यूनिवर्स 2016 की फिनालिस्ट एवं ब्रैंड ऐंमबेसिडर मुस्कान डेरिया, शहनाज ब्यूटी पार्लर की संचालक श्रीमती अनिता कुशवाहा एवं ओशिन ब्लू की संचालक श्रीमती सारिका भामरा थी। कार्यक्रम में बडी संख्या मे महिलाएं एवं युवतियां शामिल थी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इंदु चौरसिया, अनीता अग्रवाल, सविता साहू, इंदिरा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल, नीति जैन, अंजलि, ज्योति, उषा शर्मा, संध्या माहेश्वरी, अंजना, रश्मि, रेखा, निशा, उषा ममता मालवीय, ममता अग्रवाल, अंजू शर्मा आदि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री प्रज्ञा साहू एवं आभार ज्योति खंडेलवाल ने माना।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!