डीएचए देगा केरल पीडि़तों के लिए 11 हजार की राशि

इटारसी। जिला हॉकी संघ ने केरल में आयी बाढ़ के पीडि़तों की सहायतार्थ राशि एकत्र की है। यह राशि डीएचए के सदस्यों और शहर के हॉकी खिलाडिय़ों ने मिलकर जुटायी है।
जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे ने बताया कि डीएचए और खिलाडिय़ों द्वारा दी गई इस राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया जाएगा जहां से यह राशि केरल भेजी जाएगी। श्री दुबे ने कहा कि इस त्रासदी के समय सारा देश देश के इस राज्य के साथ खड़ा है। जिला हॉकी संघ ने भी अपने देशवासियों पर आयी इस विपदा की घड़ी में आर्थिक मदद देने की मंशा से यह राशि एकत्र की है। उन्होंने कहा कि केरल में हुई भीषण तबाही के बाद केरल को पुन: खड़ा होने में वक्त लगेगा और केरलवासियों के लिए की गई आर्थिक मदद से वह राज्य पुन: सक्षम हो सकेगा। ऐसी मुसीबत की घड़ी में संपूर्ण राष्ट्र के साथ डीएचए भी उनके साथ है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!