डॉक्टर मुखर्जी की जयंती मनाई

डॉक्टर मुखर्जी की जयंती मनाई

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद चिंतक राष्ट्रवादी विचारक भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) की जयंती आज नगर मंडल इटारसी में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ नीरज जैन (Dr, Neeraj Jain) के निज निवास पर मनाई गई। सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ नीरज जैन ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) भारतीय जनसंघ की स्थापना की। वहां से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी तक जो भी उन्होंने किया राष्ट्र के लिए किया। साथ ही उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संसद में अपने भाषण में डॉ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस बलिदान के साथ आज देश से धारा 370 हट चुकी है।और उनके विचार में आई देशहित की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मार्ग को प्रशस्त किया। इसी कड़ी में जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, नगर मंत्री पार्थ राजपूत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, पूर्व नप अध्यक्ष पंकज चौरे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, ऋषि दुबे, राजा तिवारी, गोविंद बांगड़, विक्की चावला, पूरन मेशकर, अनुज कुरैया अनिल गिलानी, वीरेंद्र मथुरिया, अनिल जयसवाल शैलेश योना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!