ढाबे के पास अज्ञात महिला मृत मिली
इटारसी। नेशनल हाईवे पर बागदेव पुल के निकट बद्री ढाबे के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतक महिला विक्षिप्त बतायी जा रही है। सूचना पर केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को ढाबा संचालक बद्री प्रसाद पिता रामस्वरूप गौर 65 वर्ष ने सूचना दी कि उनके ढाबे के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर जाकर महिला का शव बरामद करके अस्पताल पहुंचाया तथा मर्ग कायम कर जांच में लिया है।