तीन दिन चलेगा विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी भी लगाएंगे

इटारसी। आयुध निर्माणी इटारसी की समस्त यूनियन और एसोसिएसंस ने आयुध निर्माणियों को सरकार द्वारा निगमीकरण किए जाने का विरोध किया। विरोध में आज सभी कर्मचारी 15 मिनट देरी से अपने कार्यस्थल पर पहुंचे। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन आगामी समय में भी जारी रहेगा।
संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति आयुध निर्माणी के बैनर पर कर्मचारी भारत सरकार द्वारा देश के रक्षा संस्थाओं में प्रस्तावित निगमीकरण का विरोध कर रहे हैं। बुधवार 24 जुलाई को कर्मचारी संगठनों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया। दूसरे दिन गुरुवार 25 जुलाई को सुबह 7:15 बजे से 7:45 बजे तक आर्डनेंस फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यस्थल में 15 मिनट की देरी से प्रवेश किया। 26 जुलाई शुक्रवार को मस्ट्ररिंग के समय काली पट्टी लगायी जाएगी और 27 को सुबह पुन: सुबह 7:15 बजे से 7:45 बजे तक आर्डनेंस फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में एम्पलाइज यूनियन के महासचिव अनिल कुमार पटेल, आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ के अमित बाजपेयी, आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस के रूपेन्द्र सिंह चौहान, एआईएएनजीओ के सचिव कृष्ण कुमार कनोजिया, एनडीएनजीएस के सचिव पशुपतिनाथ कुमार आईओएफजीओए के अध्यक्ष सुभाष पांडेय और एनडीजीबीजीओए के अध्यक्ष केके मालवीय सहित इन सभी संगठनों से जुड़े सैंकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!