तेजस्विनी क्षेत्र स्तरीय महिला मंडल का गठन हुआ

इटारसी। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों के संगठन तेजस्विनी क्षेत्र स्तरीय महिला मंडल का गठन मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति के समूह संगठक कार्यालय में किया। इस दौरान राधेकृष्णा स्वसहायता समूह, साईकृष्णा समूह, जय मां शारदा समूह, नारायण समूह, शीतल समूह, नारी शक्ति समूह, बालाजी समूह, शिवांश समूह, जय मां लक्ष्मी समूह, सीता समूह, मां जगदम्बा समूह एवं कपूरदा समूह के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से रामबाई को अध्यक्ष, संगीता बोरासी उपाध्यक्ष, सुनीता सराठे सचिव, सुनीता दामड़े सहसचिव, ममता पटवा को सहसचिव चुना गया।
कार्यसमिति सदस्यों में क्षमा विन्डोले, गायत्री विन्डोले, करुणा धौलपुरिया, रुपाली करोसिया, कविता कैथवास, रेखा केवट, सुनीता बकोरिया एवं शारदा शर्मा को चुना गया। समूह संगठक अजय मंजारिया ने बताया कि 10 या अधिक समूह के द्वारा क्षेत्र स्तरीय महिला मंडल का गठन किया जाता है, जिसका पंजीयन रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय भोपाल में कराया जाता है। यह संगठन सामाजिक क्षेत्र में काम करता है एवं इस संगठन को नगर पालिका द्वारा पचास हजार की आर्वत निधि प्रदान की जाती है ताकि संगठन ठीक प्रकार काम कर सके।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!