थाना परिसर में लगे फ्लैक्स पर जताई आपत्ति

इटारसी। सिटी थाना परिसर में लगे एक फ्लैक्स पर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनेलिस्ट राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि पुलिस प्रशासन अब भाजपा का एजेंट बनकर उनके पक्ष में कार्य कर रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण थाना परिसर में जन आशीर्वाद यात्रा का लगा हुआ फ्लैक्स है। श्री उपाध्याय का कहना है कि थाना परिसर में किसी भी राजनैतिक पार्टी का प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकता। जबकि यहां पर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का फ्लैक्स लगाया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, प्रदेश एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के फोटो लगे हैं। श्री उपाध्याय का कहना है कि इस संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मिलकर चुनाव आयोग को थाना परिसर में लगे फ्लैक्स की जानकारी से अवगत कराया जाएगा।
Sai Krishna1
gold20918

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!