दशहरा मैदान से किया देशज के लिए आमंत्रित

इटारसी। दस दिन चले श्रीराम लीला दशहरा उत्सव के समापन के बाद रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। उत्सव के समापन समारोह में शामिल अतिथियों के अलावा नगर के लोगों ने भी भगवान के राज्य अभिषेक में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने नागरिकों को 2 से 6 अक्टूबर तक होने वाले देशज कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया।
दशहरा महोत्सव के समापन में रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा का शॉल एवं श्रीराधा-कृष्ण का चित्र भेंट करके किया। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जसपालसिंघ भाटिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी, पूर्व मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, जिला पत्रकार संघ  अध्यक्ष प्रमोद पगारे, नगर      भाजपा अध्यक्ष नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, जसबीर सिंघ छाबड़ा, मनोज गुड्डू गुप्ता, संजीव दीपू अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका बसंत चौहान, राकेश जाधव सहित अनेक अतिथियों ने प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द श्रीवास्तव ने और आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम वर्मा ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने नागरिकों को कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद देते हुए जानकारी दी कि 2 से 6 नवंबर तक गांधी मैदान पर ही संगीत नाटक अकादमी नयी दिल्ली द्वारा नगर पालिका के सहयोग से भारत की लोक एवं पारंपरिक अभिव्यक्ति का उत्सव देशज का आयोजन होगा। उन्होंने नागरिकों से इस कार्यक्रम में भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!