दस से प्रारंभ होगी रामलीला, रासलीला 12 से

इटारसी। श्रीरामलीला/रासलीला एवं दशहरा महोत्सव के लिए आयोजन समिति की एक बैठक आज शाम नगर पालिका परिसर में हुई। बैठक में आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनायी गईं और जिम्मेदारियां सौंपी।
इस वर्ष गांधी मैदान में वृंदावन का नया रामलीला मंडल मंचन करेगा। गांधी मैदान में श्रीहित आदर्श कृष्णकलॉ रामलीला एवं रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकार मंचन करेंगे। पुरानी इटारसी में सतना का जगदंबा मंडल के कलाकार मंचन करेंगे। रामलीला का मंचन दोनों जगह 10 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा।

तीन दिन होगी रासलीला
इस वर्ष श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में श्रीरासलीला महोत्सव 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। श्रीराम बारात इटारसी में श्री द्वारिकाधीश मंदिर से 15 अक्टूबर की शाम 6 बजे और पुरानी इटारसी में श्री देवल मंदिर से 16 अक्टूबर को शाम 6 बजे से निकाली जाएगी। 16 अक्टूबर को ही श्री देवल मंदिर परिसर में डंडा नृत्य प्रतियोगिता होगी जिसमें ग्रामीण अंचलों के कलाकार अपनी पारंपरिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

रावण दहन 19 को होगा
गांधी मैदान और सूखा सरोवर पुरानी इटारसी में दशहरा महोत्सव 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। गांधी मैदान में रावण दहन रात 8:30 बजे से और सूखा सरोवर मैदान पुरानी इटारसी में रात 9:30 बजे होगा। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। भगवान आदिशक्ति की पूजा करके शक्ति प्राप्त करके रावण का वध करेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!