दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
बनखेड़ी। सर्व ब्राह्मण समाज एवं कर्मकांड आचार्य परिषद बनखेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में संत कुटी आश्रम मछेरा मार्ग पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा एवं आरती के पश्चात समस्त विप्रजनों ने संगठन को लेकर चर्चा की जिसमें बनखेड़ी सर्व ब्राह्मण समाज के तीन खंड बनाए जाएंगे जिसमें पहला खंड बनखेड़ी नगर परिषद के आस-पास के गांव, दूसरा खंड पुरैना रंधीर तीसरा खंड समनापुर बनाया जाएगा इसमें खंडों की कार्यकारिणी बनाई जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में समस्त विप्र समाज के वरिष्ठ जनों ने कार्यक्रम में कहा कि विप्र समाज को संगठित होकर रहना है। माँ बिजासन इंस्टीट्यूट गाडरवारा के संचालक पंडित मुकेश बसेडिया द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मुकेश पांडे एवं कर्मकांड आचार्य परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पचौरी का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ जन, युवा वर्ग, सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं कर्मकांड आचार्य परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित अतुल शास्त्री एवं पंडित अशोक शास्त्री ने एवं आभार सर्व ब्राह्मण समाज बनखेड़ी के अध्यक्ष पंडित मुकेश पांडे एवं कर्मकांड आचार्य परिषद के अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम पचौरी ने व्यक्त किया।