दीवाली पर रेलवे चलाएगा 32 वीकली स्पेशल ट्रेन

दीवाली पर रेलवे चलाएगा 32 वीकली स्पेशल ट्रेन

इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त रेल यातायात को क्लियर करने 32 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी गाडिय़ॉं भोपाल मण्डल से होकर गुजऱेंगी।
इन विशेष ट्रेन में 01453/01454 पुणे-गोरखपुर-पुणे सामान्य श्रेणी साप्ताहिक पुणे से 15, 22, 29 अक्टूबर एवं 05 नवंबर तथा 01454 गोरखपुर से 17, 24, 31 अक्टूबर एवं 07 नवंबर को चलेगी। 01453 पुणे से गोरखपुर के लिये रविवार को पुणे से 19.55 बजे चलकर अगले दिन 9.55 बजे भोपाल आकर 10 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 4.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 01454 गोरखपुर से पुणे के लिये मंगलवार को गोरखपुर से 07.30 बजे चलकर रात 1.40 बजे इटारसी आएगी और 1.45 बजे प्रस्थान कर बुधवार को शाम 5 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में ये गाड़ी दौंड, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झॉंसी, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गौंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद रुकेगी।
01403/01404 पुणे-मडुआडीह-पुणे सामान्य श्रेणी साप्ताहिक स्पेशल पुणे से 12,19, 26 अक्टूबर एवं 2 नवंबर तथा 01454 मडुआडीह से 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 4 नवंबर को चलेगी। 01403 पुणे से मडुआडीह के लिये गुरूवार को पुणे से रात 10 बजे चलकर अगले दिन शुक्रवार को इटारसी दोपहर 1.15 बजे आकर 1.20 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 3.25 बजे मडुआडीह पहुंचेगी। 01404 मडुआडीह से पुणे के लिये शनिवार को मडुआडीह से 4.45 बजे चलकर उसी दिन इटारसी में शाम 7.05 बजे आकर 7.10 बजे प्रस्थान कर रविवार को 9.15 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में ये गाड़ी दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपरु, इलाहाबाद, इलाहाबाद सिटी एवं ज्ञानपुर रुकेगी।
01087/01088 लोतिट-मडुआडीह-लोतिट स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 18, 25 अक्टूबर एवं 1 नवंबर तथा 01088 मडुआडीह से 12, 19, 26 अक्टूबर एवं 2 नवंबर को चलेगी। 01087 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडुआडीह के लिये बुधवार को लोतिट से रात 12.45 बजे चलकर उसी दिन इटारसी स्टेशन पर दोपहर 1.15 बजे आकर 1.20 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 4.45 बजे मडुआडीह पहुंचेगी। 01088 मडुआडीह से लोतिट के लिये गुरूवार को मडुआडींह से सुबह 6.30 बजे चलकर उसी दिन इटारसी रात 8.30 बजे आकर 8.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ये गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद, इलाहाबाद सिटी एवं ज्ञानपुर रुकेगी।
01115/01116 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 4 नवंबर तथा 01116 गोरखपुर से 15, 22, 29 अक्टूबर एवं 5 नवंबर को चलेगी। 01115 लोतिट-गोरखपुर शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 1.45 बजे चलकर उसी दिन इटारसी दोपहर 1.15 बजे आकर 1.20 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 11.25 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। 01116 गोरखपुर-लोतिट रविवार को गोरखपुर से दोपहर 2 बजे चलकर अगले दिन सोमवार को इटारसी सुबह 9.40 बजे आकर 9.45 बजे चलकर अगले दिन मंगलवार को रात 12.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ये गाड़ी कल्याण, इगतपरुी, नासिक, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छिवकी, वाराणसी, औनिहार, मऊ, भटनी एवं देवरिया सदर में रुकेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!