देर रात तक बही संगीत की सरिता

किया शहर के पांच गायकों का सम्मान

किया शहर के पांच गायकों का सम्मान
इटारसी। आपसी मेलजोल ग्रुप ने शहर में दो दशक पूर्व आर्केस्ट्रा के माध्यम से संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पांच गायकों का सम्मान किया। इस दौरान पांच गायकों ने अपनी आवाज में फिल्मी गीत गाकर ईश्वर
रेस्टॉरेंट के सभागार में संगीत रसिकों को घंटों तक बांधे रखा। श्रोताओं में ऐसे अनेक थे, जिन्होंने इन गायको को पहली बार सुना और सराहा। लगातार तीन घंटे गीतों का दौर चला। जो एक बार आया वह अंत तक अपनी जगह से
नहीं उठा। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे, व्यावसायी हेमंत शुक्ला, भजन गायिका श्रीमती अनिता खंडेलवाल, नगर पालिका में सभापति यज्ञदत्त गौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,
जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणी के चित्र पर माल्यार्पण करके अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल शर्मा के साथ पांचों गायक बसंत बतरा, जितेन्द्र ओझा, आलोक गिरोटिया, अफसर अली और रमेश धूरिया ने किया। सबसे पहले
बसंत बतरा का सम्मान किया। उन्होंने अपने संगीत के सफर का याद किया और श्रोताओं को बताया कि कैसे वे यहां तक पहुंचे। बसंत बतरा ने पाश्र्व गायक मुकेश की आवाज में गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। बसंत बतरा
मप्र में मुकेश की आवाज माने जाते हैं। इसी तरह रफी साहब की आवाज के लिए पहचाने जाने वाले अफसर अली ने एक से एक गीत सुनाए। जहां आलोक गिरोटिया ने किशोर कुमार के गीतों से समा बांधा तो जितेन्द्र ओझा ने
किशोर कुमार, एसडी बर्मन, मन्ना डे और मोहम्मद रफी के गीत सुनाए। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अनिल झा ने किया। ग्रुप एडमिन मनोज राठौर ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!