देवर ने भाभी को ब्लेड मारकर किया घायल

देवर ने भाभी को ब्लेड मारकर किया घायल

इटारसी। नेहरुगंज निवासी एक युवक ने अपनी ही भाभी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घटना आज शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। महिला के हाथ और पेट में ब्लेड के घाव हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरुगंज निवासी किरण शर्मा पति मनोज शर्मा से उसके देवर मुकेश शर्मा और जेठ प्रमोद शर्मा से पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मुकेश ने महिला पर ब्लेड से वार कर दिया। महिला के बाएं हाथ की कलाई, दाएं हाथ के पंजे और पेट में ब्लेड से जख्म हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!