द्वारिकाधीश मंदिर में 56 भोग का आयोजन 5 को

इटारसी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 5 नवंबर आंवला नवमी पर भगवान द्वारिकाधीश एवं गिरिराज को 56 पकवानों को भोग लगाकर उसका वितरण किया जाएगा।
द्वारिकाधीश उत्सव समिति की ओर से प्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष आंवला नवमी पर अन्नकूट उत्सव का आयेाजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 5 नवंबर मंगलवार को होगा। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे गिरिराज का पूजन होगा। रात्रि 8 बजे द्वारिकाधीश भगवान को 56 पकवानों का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात द्वारिकाधीश एवं 56 भोग के दर्शन श्रद्धालु करेंगे। रात्रि साढ़े 8 बजे से प्रसादी का वितरण किया जाएगा। प्रसादी वितरण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!