नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में दिल्ली रैली पर चर्चा

इटारसी। यहां पत्रकार भवन में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त कांग्रेस संगठनों की बैठक आयोजित से पहले संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से 14 दिसंबर को रामलीला मैदान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जनआक्रोश महारैली पर चर्चा की गई। यह रैली केन्द्र की भाजपा सरकार की कमजोर आर्थिक नीति, अराजकता, जन विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित होना है। आने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों व संगठन को अधिक सक्रिय कर मजबूत बनाने के लिए व कांग्रेस व विचारधारा से जुड़े संगठनों को भी मजबूत करने की दिशा में प्रयास के लिए सुझाव आमंत्रित किये गये। इस दौरान सुझाव आये कि संगठन के माध्यम से विकास व जनहित के कार्य को सरकार में बैठे लोग तबज्जो दें तथा समितियों में संगठन के माध्यम से सक्रिय कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगों को शामिल किया जाये।
बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त संभागीय समन्वयक जितेन्द्र कंसाना, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस मोहन झलिया, विजय बाबू चौधरी, जितेन्द्र सोलंकी मयूर जायसवाल, मधुसूदन यादव, साधना सहगल दुबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संजय दुबे, माधवी मिश्रा, सीमा भदौरिया, कमला राठौर, शैलेन्द्र पाली, गजानन तिवारी, शरद बामने, लाली सलूजा, रामशंकर सोनकर, राकेश चंदेले, नीलेश मालोनिया, मुकेश शर्मा पिंकी, हिमांशु बाबू अग्रवाल,संतोष गुरयानी अतुल ओम सेन, संजय मिहानी, शेख रफीक, अमोल उपाध्याय, विक्रमादित्य तिवारी, सर्वप्रीत भाटिया, अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। संचालन पंकज राठौर व आभार प्रदर्शन अवध पांडे ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!