नगर कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मुस्कान बालिका गृह में मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने कहा कि राजीव गांधी दूरदृष्टि वाले नेता थे। उन्होंने 21 वीं शताब्दी के भारत का सपना जो देखा उसे साकार भी किया। उन्होंने राजनीति में युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार दिलाया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि स्व. गांधी सिर्फ 40 वर्ष की उम्र में ही भारत के प्रधानमंत्री बने और संचार व विज्ञान के क्षेत्र में जो कार्य किया और आज डिजिटल इंडिया का सपना साकार हुआ। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पाली भाटिया ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। उनके कार्यकाल में मिली उपलब्धियों से हमारा देश आज सक्षम और आत्मनिर्भर हुआ। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने उनकी एक बड़ी उपलब्धि पंचायती राज को लागू करना बताया। कार्यक्रम में अनिल अवस्थी, सुरेश मालवीय ने भी विचार रखे। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन नीलेश मालोनिया ने किया। कार्यक्रम में रौनक छाबड़ा, प्रकाश राठौर, रोहित साहू, रामशंकर सोनकर, यश दुबे, अतुल तिवारी, राहुल दुबे, संदेश साहू, नीरज राठौर, धर्मेन्द्र पटेल, अभिषेक साहू, शेख एजाज, सतीश बैस, वीर कुशवाहा, संजय ठाकुर, नितिन गुप्ता, शेख रफीक,डॉ लालता प्रसाद बस्तबार, नर्मदा रैकवार, करण ठाकुर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!