नगर ने महात्मा गांधी के प्रति जतायी श्रद्धा

इटारसी। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर सुबह गांधी स्टेडियम के सामने स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम में शहर के अनेक लोगों ने महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बलिदान दिवस पर गांधी विचार मंच ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ, शिक्षक कल्याण संगठन, मोहल्ला समिति गांधीनगर, गांधीवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के साथ-साथ गुरुनानक पब्लिक स्कूल, टैगोर विद्या मंदिर, प्रज्ञान स्कूल, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी सूरजगंज के छात्र-छात्राओं न संगीत शिक्षक शरद दीक्षित के मार्गदर्शन में गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर गांधीजी एवं स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले सेनानायकों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह उप मंत्री विजय दुबे काकूभाई ने कहा कि किसी व्यक्ति की हत्या हो सकती है, लेकिन उसके विचारों की नहीं, इसका प्रमाण महात्मा गांधी हैं। आज संपूर्ण विश्व गांधी जी को विचारों को मानकर अपनी नई पीढ़ी को उन पर अमल करने की सलाह दे रहा है। डॉ ज्ञानेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन सादगी की मिसाल रहा है, जो आज की नई पीढ़ी के लिए संदेश है। वरिष्ठ नागरिक मंच ने शाला के छात्र-छात्राओं को स्वल्पहार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन गांधी विचार मंच के संरक्षक राजकुमार दुबे ने एवं आभार पंकज राठौर ने माना। कार्यक्रम में डॉ केएस उप्पल, बृजमोहन सोलंकी, जेपी अग्रवाल, वाइके पांडे, सुनील दुबे, दिनेश सिंह, सरला पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!