नगर सरकार चुनने के लिए मतदान कल

प्रमोद गुप्ता सारणी से

प्रमोद गुप्ता सारणी से
नगरपालिका चुनाव में मतदाताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है, लेकिन यह चुनाव किसके पाले में जाएगा। यह कह पाना अभी संभव नहीं है।
प्रचार-प्रसार में कांग्रेस आगे
नगरपालिका क्षेत्र में 36 वार्डों में कांग्रेस के माध्यम से बैनर झंडा लगाने में सफलता हासिल की है। दूसरे स्थान पर भाजपा बैनर, पोस्टर लगाने में रही, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के माध्यम से प्रत्येक घरों में जाकर चुनाव सम्पन्न होने तक 21700 सिक्के एकत्रित किए है। जिसकी वजह से निर्दलीय प्रत्याशी का संचालन करने वाले प्रबंधन के माध्यम से आशा महेन्द्र भारती की जीत पुख्ता मानी जा रही है। आज नगरपालिका क्षेत्र के 65874 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 34838 पुरूष, 31036 महिलाओं के अलावा तीन अन्य लोग भी इस चुनाव में अपना मतदान करेंगे।

pradesh10817 1 1चुनाव के इंतजाम हुए पुख्ता
नगरीय निकाय चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर चाक-चौबंद किए जा चुके है। नगरपालिका क्षेत्र में 75 बूथ का गठन किया गया है। इन 75 बूथों में से 26 बूथ संवेदनशील बने हुए है। 75 बूथों की देखरेख के लिए सात सेक्टर निर्माण किए गए है। सात सेक्टर के अलावा दो सेक्टर मजिस्ट्रेट भी शामिल रहेंगे। शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर पांच बजे से मतदान होगा। जिसको लेकर पुलिस की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। साथ ही ईवीएम मशीन का भी निरीक्षण प्रशासन के माध्यम से किया जा चुका है। सभी मशीने सही ढंग से कार्य कर रही है।

इनका कहना है…!
शुक्रवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। क्षेत्र का मतदाता निर्भिक होकर अपने मत का प्रयोग करेगा। 36 वार्डो में 75 बूथ बनाए गए है। जिसमें 26 बूथ संवेदनशील माने जा रहे है। सात सेक्टर अधिकारी और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे।
एमएल विजयवर्गीय, रिटर्निंग अधिकारी सारनी

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!