नपा के दो अधिकारी, तीन कर्मचारियों को नोटिस

नपा के दो अधिकारी, तीन कर्मचारियों को नोटिस

बिना बताये, कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं हो रहे हाजिर
इटारसी।आपदाकाल में लगातार कई दिनों से ड्यूटी से नदारद नगर पालिका के पांच अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। विभिन्न शहरों से अप-डाउन करने वाले दो अधिकारी के अलावा शहर में निवासरत तीन कर्मचारियों को भी ये नोटिस जारी किये हैं, जो इस आपदाकाल में अपनी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीपी राय ने बताया कि इन लोगों को पहले मौखिक तौर पर कई बार अपनी कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कहा गया था। लेकिन, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इनको मुख्यालय नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन ये शहर के बाहर से आना-जाना कर रहे हैं। यदि ये लोग गये थे और कोई आवश्यक कारण था तो इनको विधिवत अनुमति लेनी चाहिए थी। इसके बाद लॉक डाउन होता तो भी कार्रवाई नहीं होती। परंतु अभी इनकी यह कार्यप्रणाली ठीक नहीं है और इसक कारण इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इनको जारी किये नोटिस
जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं, उनमें भोपाल से अप-डाउन करने वाले सब इंजीनियर संतोष सिंह बैस, हरदा के सिराली से आने वाले राजस्व निरीक्षक भरतलाल सिंघावने के अलावा शहर के ही रहने वाले बाबू उमेश चौबे और सतीश खरे तथा सूर्यप्रकाश मालवीय शामिल हैं।

मुख्यालय नहीं छोड़ना था
दरअसल, कोरोना संक्रमण के इस दौर में शासन से आदेश हैं कि अधिकारी-कर्मचारी घर से भी काम कर सकते हैं। लेकिन, उनको मुख्यालय नहीं छोडऩा था। घर का मतलब यह नहीं कि वे जहां निवास करते हैं, वहां चले जाएं। जहां वे सेवारत हैं, वहां उनको रहना था। लेकिन, ये अपडाउन करते हैं।

इनका कहना है…!
कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जहां सेवारत है, उसे अपना मुख्यालय छोड़ने से पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होती है। इन लोगों को किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली है। इस कारण से इनको कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।
सीपी राय, सीएमओ

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!